आज ग्रहण का सूतक काल कब तक है, जानें सूतक खत्म होने पर क्या करें, क्या सूतक खत्म होते ही शुरू हो जाता है ग्रहण

आज ग्रहण का सूतक काल कब तक है (Pic: Canva)
Aaj grahan ka sutak kal kab tak hai (सूतक खत्म होने पर क्या करें): 7 सितंबर, रविवार को यानी आज भादो पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे से पहले शुरू हो जाता है। आज चंद्र ग्रहण रात को 9:58 बजे से लगेगा और इसका सूतक काल दोपहर 12:58 से शुरू हो गया है। जानें आज सूतक कब तक रहेगा, सूतक काल के बाद क्या होता है। क्या सूतक काल खत्म होते ही ग्रहण शुरू हो जाता है?
आज चंद्र ग्रहण का सूतक कब तक रहेगा
किसी भी ग्रहण का सूतक काल उसके आरंभ होने तक रहता है। आज 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:58 से शुरू हुआ है। इस तरह आज के ग्रहण का सूतक काल रात 9:58 पर चंद्र ग्रहण शुरू होने के साथ ही समाप्त होगा।
क्या सूतक काल खत्म होते ही ग्रहण शुरू हो जाता है
हां, सूतक काल समाप्त होते ही ग्रहण शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे का होता है और सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे का होता है।
सूतक काल के बाद क्या होता है
सूतक काल समाप्त होते ही ग्रहण शुरू हो जाता है तो सूतक काल की सभी वर्जनाएं ग्रहण में भी जारी रहती हैं। इस दौरान शुभ कार्य, पूजा, भोजन, नया काम आदि पर पाबंदी रहती है। मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। ग्रहण के समाप्त होने के बाद ही सब सामान्य स्थिति में आता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited