आज ग्रहण कितने बजे तक है, ग्रहण का मोक्षकाल कब होगा, ग्रहण के तुरंत बाद क्या करना चाहिए

आज ग्रहण कितने बजे तक है, ग्रहण के तुरंत बाद क्या करना चाहिए (Pic: iStock)
Aaj grahan kitne baje tak hai (आज के ग्रहण का मोक्षकाल कब होगा), ग्रहण के बाद क्या करें: सितंबर 2025 में भादो पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ग्रहण की समाप्ति के समय को ग्रहण का मोक्षकाल कहते हैं।
चंद्र ग्रहण कितने बजे खत्म होगा
7 सितंबर को रात 9:58 बजे पर चंद्र ग्रहण शुरू हुआ है। यह ग्रहण 8 सितंबर यानी सोमवार को 01:27 AM पर समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
- ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद स्नान करें। स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल या तुलसी पत्र डालना शुभ माना जाता है। इसके बाद साफ और पवित्र वस्त्र धारण करें।
- पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। मंदिर, रसोई और पूजास्थल को विशेष रूप से शुद्ध करें। दीपक जलाएं और धूप/अगरबत्ती से वातावरण शुद्ध करें।
- अपने घर के पूजाघर में दीपक जलाकर भगवान की आरती करें।
- ग्रहण के बाद चंद्रमा और भगवान शिव की पूजा विशेष तौर पर फलदायी मानी जाती है।
चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करें
पुराणों में ग्रहण के बाद दान को अत्यंत शुभ बताया गया है। दान में आप चावल, दूध, सफेद कपड़ा, शक्कर, दही, चांदी (यदि संभव हो) तो दे सकते हैं। यह दान आप ब्राह्मण, गरीब या जरूरतमंद को दे सकते हैं।
ग्रहण से पहले रखा हुआ खाना खाएं या नहीं
चंद्र ग्रहण ग्रहण से पहले रखा हुआ भोजन त्याग दें। ग्रहण समाप्ति के बाद ही ताजा भोजन पकाएं और खाएं। परिवार के साथ शांत मन से भोजन करें और प्रभु का स्मरण करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited