अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो 5 रुपये की ये छोटी सी चीज तो जरूर ही खरीद लाएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

Akshaya Tritiya 2025 Par Kya Kharide
Akshaya Tritiya 2025 Par Kya Kharide (अक्षय तृतीया पर क्या-क्या खरीदना चाहिए): अक्षय तृतीया के त्योहार को सीधे सोने की खरीदारी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन महंगा होने की वजह से सोना हर किसी के लिए खरीद पाना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठता है कि इस दिन सोने जैसी महंगी वस्तु के स्थान पर और क्या खरीदा जा सकता है। जिससे कम पैसों में ही सोने खरीदने के बराबार पुण्य फल की प्राप्ति हो सके। तो चलिए आपको बताते हैं अक्षय तृतीया पर आप सोने के अलावा और किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं जिससे आपका बजट भी ना बिगड़े और काम भी हो जाए।
अक्षय तृतीया पर क्या-क्या खरीदना चाहिए (Akshaya Tritiya Par Kya-Kya Kharidna Chahiye)
अक्षय तृतीया के त्योहार को सोने की खरीदारी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन सोने के अलावा और भी चीजें खरीदना शुभ होता है। जो लोग इस दिन सोना नहीं खरीद सकते वो उसके अलावा और भी कई सस्ती चीजें खरीदकर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं...
चांदी के आभूषण
जो लोग अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण नहीं खरीद सकते वो इसके स्थान पर चांदी के आभूषण या बर्तन खरीद सकते हैं। कहते हैं इससे भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
सेंधा नमक
अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद सकते हैं तो सेंधा नमक खरीद सकते हैं। सेंधा नमक का संबंध शुक्र और चंद्र देव से माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन सेंधा नमक खरीद लेते हैं तो आपके धन संपत्ति में इजाफा होने लगेगा।
मिट्टी के पात्र
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी के पात्र जैसे घड़ा, दीपक आदि खरीदना शुभ होता है। कहते हैं इससे घर के सदस्यों की अच्छी उन्नति होती है।
जौ या पीली सरसों
इस दिन सोने के अलावा आप चाहें तो जौ या फिर पीली सरसों खरीद सकते हैं। कहते हैं इसकी खरीदारी भी सोना या चांदी खरीदने के बराबर पुण्य देती है।
कौड़ी
अक्षय तृतीया पर कौड़ी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। कहते हैं इससे माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
बर्तन
अक्षय तृतीया के दिन तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है। कहते हैं ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited