साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में भी देगा दिखाई, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, धन और तरक्की के योग

Chandra Grahan 2025 Date
Chandra Grahan 2025 Date: धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस दौरान पूजा-पाठ और किसी भी शुभ कार्य को वर्जित माना जाता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण काल का समय आत्मचिंतन, साधना और मंत्र जाप के लिए उत्तम होता है। 7 सितंबर को साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जानिए इस ग्रहण से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।
उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण में शनि का गोचर, इन जातकों को देगा जबरदस्त लाभ
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2025 (Second Chandra Grahan 2025 Date And Time)
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर को सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा।
इन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण रहेगा शुभ
1. वृषभ राशि (Taurus): इस राशि वालों को ग्रहण के शुभ प्रभाव से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। करियर में नया मोड़ आएगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
2. कन्या राशि (Virgo): मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मनचाही नौकरी के ऑफर आएंगे। छात्रों के लिए सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
3. धनु राशि (Sagittarius): किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। ग्रहण काल के दौरान मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आपका हर काम बनेगा।
4. कुंभ राशि (Aquarius): अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited