Ekadashi 2024 List In Hindi: इस साल कब कौन सी एकादशी पड़ेंगी? नोट कर लें पूरे साल की डेट्स

Ekadashi Calendar 2024
Ekadashi 2024 List In Hindi (एकादशी व्रत लिस्ट 2024 pdf): हिंदू पंचांग अनुसार ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहते हैं। प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी पड़ती है- एक बार शुक्ल पक्ष में और दूसरी बार कृष्ण पक्ष में। पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी कहा जाता है तो अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहते हैं। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु और एकादशी माता की पूजा की जाती है।
Devshayani Ekadashi And Dev Uthani Ekadashi 2024
एक साल में कुल 24 या 25 एकादशी आती हैं और हर एकादशी का एक विशेष नाम होता है। जैसे सफलता एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी, षटतिला एकादशी, जया एकादशी, विजया एकादशी, आमलकी एकादशी इसी तरह से हर एकादशी का अलग-अलग नाम होता है। यहां देखिए एकादशी 2024 कैलेंडर।
Ekadashi 2024 List In Hindi (एकादशी व्रत 2024 कैलेंडर)
एकादशी व्रत तारीख | एकादशी के नाम |
07 जनवरी, रविवार | सफला एकादशी |
21 जनवरी, रविवार | पौष पुत्रदा एकादशी |
06 फरवरी, मंगलवार | षटतिला एकादशी |
20 फरवरी, मंगलवार | जया एकादशी |
06 मार्च, बुधवार | विजया एकादशी |
20 मार्च, बुधवार | आमलकी एकादशी |
5 अप्रैल, शुक्रवार | पापमोचिनी एकादशी |
19 अप्रैल, शुक्रवार | कामदा एकादशी |
04 मई, शनिवार | वरुथिनी एकादशी |
19 मई, रविवार | मोहिनी एकादशी |
02 जून, रविवार | अपरा एकादशी |
18 जून, मंगलवार | निर्जला एकादशी |
02 जुलाई, मंगलवार | योगिनी एकादशी |
17 जुलाई, बुधवार | देवशयनी एकादशी |
31 जुलाई, बुधवार | कामिका एकादशी |
16 अगस्त, शुक्रवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
29 अगस्त, गुरुवार | अजा एकादशी |
14 सितंबर, शनिवार | परिवर्तिनी एकादशी |
28 सितंबर, शनिवार | इन्दिरा एकादशी |
14 अक्टूबर, सोमवार | पापांकुशा एकादशी |
28 अक्टूबर, सोमवार | रमा एकादशी |
12 नवंबर, मंगलवार | देवुत्थान एकादशी |
26 नवंबर, मंगलवार | उत्पन्ना एकादशी |
11 दिसंबर, बुधवार | मोक्षदा एकादशी |
26 दिसंबर, गुरुवार | सफला एकादशी |
एकादशी को हरी दिन और हरि वासर के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत वैष्णव और गैर-वैष्णव दोनों समुदायों द्वारा रखा जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। मान्यता है एकादशी व्रत करते से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और अंत में स्वर्ग की प्राप्ति होती है। एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं किया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited