एकादशी माता की आरती, ॐ जय एकादशी माता लिरिक्स इन हिंदी, एकादशी माता की आरती लिखित में, एकादशी की आरती लिरिक्स

ॐ जय एकादशी माता लिरिक्स इन हिंदी (Pic: Canva)
Ekadashi Mata ki Aarti (ॐ जय एकादशी माता लिरिक्स इन हिंदी, एकादशी माता की आरती लिखित में): एकादशी का व्रत हर महीने में दो बार आता है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखने के साथ ही पूजा के बाद एकादशी माता की आरती भी गाई जाती है। यहां आप एकादशी की आरती लिरिक्स, एकादशी माता की आरती सुनाओ, जय एकादशी माता की आरती, om jai ekadashi mata aarti lyrics, om jai ekadashi mata ki aarti देख सकते हैं। मान्यता है कि इस आरती को मन से गाने वाले को श्री हरे की कृपा प्राप्त होती है।
एकादशी माता की आरती (om jai ekadashi mata aarti lyrics)
ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता।
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता॥
ॐ जय एकादशी...॥
तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी।
गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥
मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी।
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई॥
ॐ जय एकादशी...॥
पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है।
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहै॥
ॐ जय एकादशी...॥
नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै।
शुक्लपक्ष में जया, कहावै, विजय सदा पावै॥
ॐ जय एकादशी...॥
विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी।
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की॥
ॐ जय एकादशी...॥
चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली।
नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली॥
ॐ जय एकादशी...॥
शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी।
नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी॥
ॐ जय एकादशी...॥
योगिनी नाम आषाढ में जानों, कृष्णपक्ष करनी।
देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥
कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए।
श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए॥
ॐ जय एकादशी...॥
अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला।
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला॥
ॐ जय एकादशी...॥
पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी।
रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी॥
ॐ जय एकादशी...॥
देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया।
पावन मास में करूं विनती पार करो नैया॥
ॐ जय एकादशी...॥
परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी।
शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्र हरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥
जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै।
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै॥
ॐ जय एकादशी...॥
एकादशी माता की आरती पूजा के बाद अंतिम में गानी चाहिए। उनके आगे दीपक घुमाएं। पूजा के बाद प्रसाद वितरण करें। एकादशी माता की आरती गाने के दौरान शब्दों के उच्चारण का ध्यान रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

Anant Chaturdashi Puja Samagri: अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री, जानें अनंत चौदस की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है

अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है 14 गांठ वाला धागा, जानें बाजू पर अनंत सूत्र बांधने की सही विधि

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी पर 14 दीपक कब और कैसे जलाएं? जानें कहां-कहां रखे जाते हैं ये दीपक

Shukra Pradosh Vrat: आज शुक्र प्रदोष व्रत पर करें इस स्त्रोत का पाठ, भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार

Shukra Pradosh Vrat Katha: शुक्र प्रदोष व्रत कथा, पुराण में वर्णित 3 मित्रों की कहानी पढ़ने मात्र से पूरी होगी सारी मनोकामना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited