अध्यात्म

क्या चंद्र ग्रहण के बाद नहाना जरूरी है? क्या रहेगा नहाने का शुभ समय, नाश्ता कब कर सकते हैं

Chandra Grahan Ke Baad Nahana Jaruri Hai Kya: कल चंद्र ग्रहण था और ऐसी मान्यता है कि ग्रहण उतरने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। लेकिन अक्सर मन में ये सवाल आता है कि ग्रहण के बाद नहाना क्यो है? क्या ये सचमें जरूरी है? यहां से आप इस सवाल का सटीक जवाब पा सकते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Chandra Grahan Ke Baad Nahana Jaruri Hai Kya: ग्रहण को अशुभ और अपवित्र काल माना गया है। इस समय राहु और केतु की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिसे दोषपूर्ण कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण समाप्त होते ही स्नान करने से शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है। लेकिन ये इतना जरूरी क्यों है, इसकी जानकारी आपको यहां से मिलेगी। साथ ही यहां बताया गया है कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कितने बजे आपको स्नान करना है और कितने बजे आप नाश्ता कर सकते हैं।

क्या चंद्र ग्रहण के बाद नहाना जरूरी है? (pic credit: canva)

क्या चंद्र ग्रहण के बाद नहाना जरूरी है?

हां, चंद्र ग्रहण के बाद नहाना जरूरी है। किसी भी ग्रहण के बाद हर किसी को स्नान जरूर करना चाहिए। इस बात का जिक्र पुराणों में भी किया गया है। असल में जब भी कोई ग्रहण पड़ता है तो उस दौरान कई प्रकार की नकारात्मक शक्तियां पास आती हैं जिसके कारण शरीर अपवित्र हो जाता है। ऐसे में नहीं नहाने पर शरीर अशुद्ध ही माना जाता है। इसलिए ग्रहण के बाद नहाना बहुत जरूरी माना जाता है।

चंद्र ग्रहण के बाद नहाते हुए पढ़ें ये मंत्र-ग्रहणानन्तरे स्नानं, दानं च विशेषतः।

शुद्धिर्भवति पूर्णा हि, पापक्षयः प्रजायते॥

End Of Feed