Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai 2025: मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है, जानिए इसको मनाने का नियम

Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai
Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai 2025: मकर संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इसके साथ ही इस दिन धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं। शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन को बहुत ही शुभ माना गया है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है। ये त्योहार हर राज्य में अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं पर पोंगल तो कही पर बिहू के नाम से पर्व मनाया जाता है। इस दिन हर राज्य के लोग अलग- अलग परंपराओं को निभाते हैं और इस पर्व को एकसाथ मनाते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है।
Makar Sankranti 2025 Puja Vidhi In Hindi
Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai (मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है)हिंदू धर्म शास्त्र में संक्रांति तिथि को बहुत ही विशेष माना गया है। ये इसी तिथि पर सूर्य देवता अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। जिस दिन सूर्य देवता धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उस समय में सूर्य ग्रह को दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन दक्षिण भारतीय लोग बैलों की पूजा और उपासना की जाती है। इसके साथ ही उत्तर भारत में इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गुजरात में मकर संक्रांति के दिन को उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है। इस दिन वहां के लोग काइट फेस्टिवल मनाते हैं।
मकर संक्रांति के दिन क्या- क्या करते हैं (What to do on the day of Makar Sankranti)
- मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है।
- इसके साथ ही इस दिन तिल के लड्डू खाने और बनाए जाते हैं।
- मकर संक्रांति की तिथि पर खिचड़ी खाने की भी परंपरा है।
- मकर संक्रांति के शुभ तिथि पर सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए।
- तमिलनाड़ू में इस दिन पोंगल मनाया जाता है पशुओं की पूजा की जाती है।
Makar Sankranti Shubh Muhurat 2025 (मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2025)पंचांग के अनुसार जिस तिथि पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन संक्रांति का महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में स्नान और दान करना शुभ होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited