काम के बीच आने वाली सभी बाधाओं को टाल देते हैं ये पावरफुल मंत्र, साबित होते हैं सफलता की कुंजी

mantras for success
Best Mantras For Success In Life : जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और सही दिशा जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है सकारात्मक ऊर्जा का होना। क्योंकि कई बार हम पूरी मेहनत और लगन से काम करते हैं फिर भी काम के बीच में बाधाएं आ जाती हैं। कभी मानसिक तनाव, कभी आलस्य, कभी नकारात्मक सोच और कभी बाहरी अड़चनें हमें मंजिल तक पहुंचने से रोक देती हैं। यदि आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो आपको शास्त्रों में बताए गए कुछ पवित्र मंत्रों का जाप रोजाना करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से न केवल मन को शांत होता है बल्कि आत्मविश्वास और ऊर्जा भी प्रदान करता है। ये आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
गणेश मंत्र
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले गणपति के पूजन का विधान शास्त्रों ने बताया है। इसके अलावा आप ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का रोजाना जाप करें इससे आपके काम के बीच आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। सुबह स्नान कर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठकर 108 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए।
हनुमान मंत्र
हनुमान जी की कृपा से आप अपार साहस, शक्ति और आत्मविश्वास के मालिक बन सकते हैं। इसके लिए आपको केवल ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप रोजाना करना है। यह मंत्र आलस्य, भय और मानसिक तनाव को दूर करता है। मंगलवार और शनिवार के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र
मृत्यु के भय को आपसे कोसों दूर करने और सभी कठिनाइयों को दूर करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र एक असरदार उपाय है। “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥” यह मंत्र जीवन की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है। काम में आ रही रुकावटें और बाधाओं को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।
गायत्री मंत्र
तीव्र बुद्धि, स्मरण शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आप गायत्री मंत्र का रोजाना जाप कर सकते हैं। विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों के लिए इस मंत्र का रोजाना जाप करना काफी फलदायी माना जाता है। “ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥” गायत्री मंत्र को सभी मंत्रों का आधार माना गया है। यह मंत्र बाधा निवारण में काफी असरदार है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
गुलशन कुमार टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हैं। गुलशन कुमार उत्तर प्रदेश के खुर्जा शहर से ताल्लुक रखते हैं। इन्हें हेल्थ, लाइफस्टाइल ...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited