Sakat Chauth Vrat Niyam 2025: सकट चौथ व्रत के दिन गलती से भी ना करें ये काम, यहां जानिए पूरा नियम

Sakat Chauth Vrat Niyam
Sakat Chauth Vrat Niyam 2025: सकट चौथ का व्रत हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। सकट चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पारण करती हैं। सकट चौथ का व्रत भगवान विघ्न हर्ता गणपति जी को समर्पित होता है। ये व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सकट चौथ का व्रत रखने से निःसंतान दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। शास्त्र में सकट चौथ व्रत के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्रत करने का दौगुना फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानें सकट चौथ व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए।
Sakat Chauth Vrat Niyam 2025 (सकट चौथ व्रत नियम)
- सकट चौथ व्रत के दिन महिलाएं को निर्जला व्रत रखना होता है।
- इस दिन भगवान गणेश की पूजा के समय हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
- सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश को तिल का भोग जरूर लगाएं।
- इस दिन शाम के समय चंद्रदेव को जल देकर अर्ध्य अर्पित करें।
- इस व्रत के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अवश्य ही अर्पित करें।
Sakat Chauth Vrat Ke Din Kya Na karen (सकट चौथ व्रत के दिन क्या ना करें)
- इस व्रत के दिन जो लोग व्रत कर रहें हैं, वो जल का भी सेवन ना करें।
- इस दिन मांस मदिरा या तामसिक भोजन करना वर्जित होता है।
- सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश को तुलसी ना चढ़ाएं।
- इसके साथ इस दिन गलती से भी काले रंग का वस्त्र ना पहनें।
- चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल के छींटे पैरों पर नहीं पड़ने चाहिए।
- सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश को केतकी का फूल ना अर्पित करें।
- इस दिन पूजा में खंडित मूर्ति का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
Sakat Chauth Vrat Mahatav (सकट चौथ व्रत महत्व)
हिंदू धर्म में सकट चौथ के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश को तिल का प्रसाद जरूर चढ़ाना चाहिए। ये व्रत संतान की दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। सकट चौथ व्रत के गणेश जी की पूजा के साथ- साथ चंद्रदेव की पूजा का भी विधान है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने से साधक को चंद्रदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited