सूर्य ग्रहण कब है सितंबर 2025 में, क्या भारत में 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण है, सितंबर में सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा

क्या भारत में 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण है (Pic: Canva)
Surya Grahan in September 2025 time in India hindi (21 September 2025 surya grahan time): रविवार को यानी 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को कवर करेगा। भारत में, यह ग्रहण पितृ पक्ष के दौरान लगेगा जिसकी वजह से इसका ज्योतिषीय महत्व बढ़ जाता है। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रात 10:59 बजे के आसपास के आरंभ होगा।
21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण का टाइम
टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार, 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण संडे को 21 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत से दिखाई नहीं देगा। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 10:59 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण अपने चरम पर 22 सितंबर को तड़के 01:12 (am) बजे पर होगा। वहीं इसका समापन 22 सितंबर को सुबह 3:23 (am) बजे पर होगा।
क्या 21 सितंबर का सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), पूरा उत्तरी अमेरिका, पूरा दक्षिण अमेरिका आदि में भी दृश्य नहीं होगा। यह दुनिया के दक्षिणी गोलार्ध, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पैसिफिक आईलैंड, अंटार्टिका जैसी जगहों पर नजर आएगा।
क्या सितंबर 2025 के ग्रहण का सूतक लगेगा
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इस वजह से आम जनों से लेकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाों के लिए भी सूतक नहीं लगेगा।
21 सितंबर को सूर्य कैसा दिखेगा
21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यानी चंद्रमा ग्रहण के दौरान सूर्य के केवल एक ही हिस्से को ढकेगा। इससे आकाश में अर्धचंद्राकार सूर्य (crescent-shaped) नजर आएगा जो कि एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य बनाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

Pitru Paksha End Date 2025: पितृपक्ष किस दिन खत्म हो रहा है? जानें कब है महालया अमावस्या 2025

इंदिरा एकादशी पर करें इस चालीसा का पाठ, श्रीहरि की बरसेगी कृपा, पितरों को भी मिलेगी शांति

Vishwakarma Chalisa: श्री विश्वकर्मा चालीसा, इस पाठ को सुनने मात्र से पूरी मिलती है मनचाही संपत्ति

🗓️ आज का पंचांग 16-09-2025: तिथि, नक्षत्र, योग और मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी

जानें काशी के उस रहस्यमयी कुंड के बारे में, जहां श्राद्ध करने से पितरों के लिए खुल जाता है शिवलोक का रास्ता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited