Vishwakarma Puja Bhog: विश्वकर्मा पूजा के दिन क्या भोग लगाना चाहिए? देखें भोग प्रसाद की लिस्ट यहां

विश्वकर्मा पूजा भोग प्रसाद (pic credit: canva)
Vishwakarma Puja Bhog Prasad: भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मा जी का पुत्र माना जाता है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का त्योहार मनाया जाता है। विश्वकर्मा पूजा एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है जो भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के पहले इंजीनियर, दिव्य शिल्पकार और देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है। ये त्योहार विशेष रूप से तकनीकी, औद्योगिक और कारीगरी से जुड़े लोग धूमधाम से मनाते हैं, इसलिए इस दिन मशीनों, औजारों, वाहन, कंप्यूटर, कारखानों आदि की पूजा कर उनके सुरक्षित और सफल उपयोग की प्रार्थना की जाती है। इस खास दिन पर विश्वकर्मा भगवान को भोग लगाने का भी विशेष महत्व होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि विश्वकर्मा भगवान को क्या-क्या भोग लगा सकते हैं।
विश्वकर्मा पूजा के दिन कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं (Vishwakarma Puja Bhog)-
खीर
चावल और दूध से बनी खीर भगवान को अत्यंत प्रिय मानी जाती है।
हलवा
सूजी या आटे से बना हुआ हलवा भोग में चढ़ाया जाता है।
पूड़ी और चने की सब्जी
यह पारंपरिक भोग होता है जो कई जगहों पर चढ़ाया जाता है।
लड्डू
बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग देना शुभ माना जाता है।
मिठाई
रसगुल्ला, पेड़ा, बर्फी आदि भी चढ़ाए जा सकते हैं।
पंचमेवा
सूखे मेवों का मिश्रण जैसे बादाम, किशमिश, काजू आदि।
ताजा फल
मौसमी फल जैसे सेब, अंगूर, अनार आदि भी भोग में रखे जाते हैं।
विश्वकर्मा पूजा महत्व (Vishwakarma Puja Mahatva)-
विश्वकर्मा पूजा करने से कारोबार में बढ़ोतरी मिलती है। व्यवसाय और निर्माण कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। निर्माण कार्य और मशीनरी का उपयोग किये जाने वाले स्थानों पर सुरक्षा बनी रहती है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा से किसी भी प्रकार के हादसे घटित नहीं होते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

सूर्य ग्रहण कब है सितंबर 2025 में, क्या भारत में 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण है, सितंबर में सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा

Vishwakarma Puja Vidhi, Aarti, Mantra: विश्वकर्मा भगवान की पूजा कैसे की जाती है? देखें विश्वकर्मा पूजा विधि, मंत्र और आरती यहां

मंगलवार को रहेगा दसवां श्राद्ध, आश्विन मास की दशमी तिथि पर बनेगा ये योग, पूजा के लिए नहीं माना जाता है शुभ

9 या 10, इस बार कितने दिन की होगी शारदीय नवरात्रि? जानें कब है नवरात्र का पहला दिन और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

साल 2025 में कब है कन्या संक्रांति? जानें दान का शुभ मुहूर्त, इस दिन क्या करना चाहिए दान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited