Weekly Horoscope (31 August To 6 September 2025): सितंबर के पहले सप्ताह इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जॉब में होगी उन्नति, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2025 (pic credit: canva)
Weekly Horoscope (31 August To 6 September 2025): सितंबर के पहले सप्ताह में मेष, मिथुन, कर्क, कन्या काशि के लिए सफलता के नए रास्ते खुलने वाले हैं। वहीं, वृष राशि वाले जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सिंह राशि वाले पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें। मीन राशि के जातकों का सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां-
साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2025 तक-
मेष
इस सप्ताह जाँब में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मंगलवार के बाद का समय प्रगति का है। गुरुवार से शुक्रवार तक वाहन ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।छात्र सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।
वृष
इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में मंगलवार के बाद लाभ होगा। शुक्रवार के बाद जाँब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।
मिथुन
आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। शनिवार को मित्रों संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद रंग शुभ है। जाँब में उन्नति है। श्री सूक्तम व अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
कर्क
इस वीक धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा।प्रतिदिन गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
सिंह
बिजनेस व जाँब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यवसाय में मीन राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें।
कन्या
बहुत दिनों के बाद जाँब को लेकर प्रसन्ता रहेगी। व्यवसाय बेहतर रहेगा।तुला व वृष राशि की सहायता लें।धन का आगमन होगा। गुरुवार व शुक्रवार को वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
तुला
इस सप्ताह जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।कन्या व मिथुन राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे।श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें।धन का व्यय घर गृह निर्माण में होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है।छात्र अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।। 08
वृश्चिक
इस सप्ताह छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। बुधवार के बाद का समय जाँब के लिए बेहतर है। पीला व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा व सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।
धनु
इस वीक स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे।कर्क व सिंह राशि से लाभ है। छात्र सफल रहेंगे।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मकर
धार्मिक क्रिया कलापों में बिजी रहेंगे। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जाँब करने वाले भी उन्नति करेंगे। बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।तिल व गुड़ का दान करें।
कुम्भ
व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है। मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। जाँब को लेकर समय अनुकूल है। हनुमान जी की उपासना करें।
मीन
इस सप्ताह व्यवसाय में धन आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी।श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन भगवान शिव जी की उपासना करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Anant Chaturdashi Puja Samagri: अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री, जानें अनंत चौदस की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है

अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है 14 गांठ वाला धागा, जानें बाजू पर अनंत सूत्र बांधने की सही विधि

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी पर 14 दीपक कब और कैसे जलाएं? जानें कहां-कहां रखे जाते हैं ये दीपक

Shukra Pradosh Vrat: आज शुक्र प्रदोष व्रत पर करें इस स्त्रोत का पाठ, भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार

Shukra Pradosh Vrat Katha: शुक्र प्रदोष व्रत कथा, पुराण में वर्णित 3 मित्रों की कहानी पढ़ने मात्र से पूरी होगी सारी मनोकामना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited