क्रिकेट

Womens Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए भारतीय टीम पहुंची श्रीलंका, जानिए कब और कहां होगा भारत का मुकाबला, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

Womens Asia Cup T20 2024: श्रीलंका की मेजबानी में 19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। मुकाबले से पहले जान लीजिए कि भारत का मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा।

FollowGoogleNewsIcon

Womens Asia Cup T20 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। श्रीलंका की मेजबानी में 19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबा 28 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरेगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाली उमा छेत्री को भी टीम में शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया महिला एशिया कप की सबसे सफल टीम है। टीम ने 8 बार में से 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया।

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी और एशिया कप का लोगो। (फोटो- Shafali Verma Instagram)

कौन सी टीम किस ग्रुप में

महिला एशिया कप 2024 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के दो ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें ग्रुप-1 में सात बार की चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, यूएई की टीम को शामिल किया गया है। इसी तरह ग्रुप-2 में मेजबान श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड की टीम को शामिल किया गया है।

यहां देख सकते हैं लाइव

महिला एशिया कप 2024 का आगाज 19 जुलाई से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इन रोमांचक मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और भारत में डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। भारत के मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

End Of Feed