स्पोर्ट्स

Hockey Asia Cup 2025: सुपर 4 में पहुंची भारतीय टीम, कजाकिस्तान को 15-0 से दी करारी शिकस्त

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदकर सोमवार को यहां पूल तालिका में शीर्ष स्थान के साथ एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में प्रवेश किया।भारत ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही सुपर चार का टिकट पक्का कर लिया था लेकिन टीम ने इस बड़ी जीत के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पक्का किया।

FollowGoogleNewsIcon

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर सुपर चार चरण में जगह बना ली। मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम ने सुपर चार का टिकट पक्का कर लिया था, लेकिन इस बड़ी जीत ने उसे पूल ए में शीर्ष स्थान भी दिला दिया।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो- AP)

गोलों की बरसात

भारत के लिए अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट में चार गोल दागे। सुखजीत सिंह ने (15वें, 32वें, 38वें मिनट) पर तीन गोल किए, जबकि जुगराज सिंह ने (24वें, 31वें, 47वें मिनट) पर हैट्रिक पूरी की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें) और दिलप्रीत सिंह (55वें) ने भी गोल दागकर जीत को ऐतिहासिक बना दिया।

शुरुआत से ही भारत का दबदबा

मैच की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। पांचवें मिनट में अभिषेक ने सर्कल के ऊपर से रिवर्स शॉट लगाकर भारत का खाता खोला। तीन मिनट बाद उन्होंने दूसरा गोल दागा। पहले क्वार्टर के अंत से पहले सुखजीत ने अभिषेक के पास पर शानदार गोल किया। वहीं, कजाकिस्तान को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसे नाकाम कर दिया।

End Of Feed