टेक एंड गैजेट्स

10 मिनट में घर पहुंचेगा सामान! अमेजन ने इस शहर में शुरू कर दी अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी Amazon Now सर्विस

अगर आप अमेजन से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स कंपनी अपनी 10 मिनट वाली डिलीवरी सर्विस को तेजी से एक्सपैंड कर रही है। अमेजन ने दिल्ली और बेंगलुरु के बाद अब एक और शहर में Amazon Now की सर्विस शुरू कर दी है।

FollowGoogleNewsIcon

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन अपने ग्राहकों को कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी नई-नई सर्विस ला ही है। गुरुवार को अमेजन की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया। कंपनी ने अपनी सुपर फास्ट अल्ट्रा डिलीवरी सर्विस Amazon Now का विस्तार कर दिया है। कंपनी अब इस सर्विस का फायदा मुंबई के ग्राहकों को भी देने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की कि वह मुंबई के सेलेक्टेड एरिया में इस सर्विस को शुरू करने जा रही है।

अमेजन तेजी से अपनी फास्ट डिलीवरी सर्विस को एक्सपैंड कर रही है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि अमेजन अभी तक सिर्फ बेंगलुरु और दिल्ली में ही Amazon Now की अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी की सुविधा दे रही थी। अब कंपनी ने इसका दायरा बढ़ा दिया है। अगर आप दिल्ली, बेंगलुरु या फिर मुंबई में रहते हैं तो आप अमेजन से सिर्फ 10 मिनट में सामान की डिलीवरी पा सकते हैं। इस सर्विस के लिए कंपनी ने 100 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर्स ओपन कर रखें हैं।

इन कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किल

अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि Amazon Now ग्राहकों को किराना, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज की क्विक डिलीवरी ऑफर करता है। मुंबई में अमेजन नाऊ की सर्विस शुरू होने के बाद कंपनी सीधे तौर पर Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसे फास्ट डिलीवरी कंपनियों को सीधे टक्कर देने के मोड में है।

End Of Feed