यात्रा

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप', दुनिया में होगी एक अलग पहचान

UNESCO New World Heritage Sites 2025 : यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हर साल कुछ अलग-अलग स्थानों को शामिल किया जाता है। हाल ही में विश्व धरोहर की सूची में यूनेस्को ने 26 नए स्थानों को शामिल किया है। जिसमें भारत का 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप' भी शामिल है। आइए जानते हैं

FollowGoogleNewsIcon

UNESCO New World Heritage Sites 2025 : संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन UNESCO ने 2025 में अपनी प्रतिष्ठित विश्व धरोहर सूची में 26 नए स्थानों को शामिल किया है। इनमें 21 सांस्कृतिक स्थल, 4 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित श्रेणी का स्थल शामिल है। इस वैश्विक सूची में इस बार भारत को भी खास स्थान दिया गया है। जी हां इस इसमें "Maratha Military Landscapes of India" को भी शामिल किया गया है। ये देश का 44 वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है। आइए जानते हैं इनके वैश्विक महत्व के बारे में...

Maratha Military Landscapes (फोटो - Canva)

मराठा प्रतीक का वैश्विक सम्मान

यह सूची साल 2025 में पेरिस में आयोजित UNESCO की 47वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक में तैयार की गई है। इसमें 12 किले शामिल हैं—जिसमें अधिकांश किले महाराष्ट्र में हैं और एक (जिंजी किला) तमिलनाडु में है। इन किलों में रायगढ़, शिवनेरी, लोहगड, खंडेरी, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पनहला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग जैसी ऐतिहासिक इमारतें शामिल हैं, जो 17वीं से 19वीं सदी में मराठा साम्राज्य की रक्षा रणनीति और स्थापत्य कौशल को दिखाते हैं। भारत की इस शानदार स्थापत्य कला को यूनेस्को के माध्यम से वैश्विक पटल पर एक पहचान मिलेगी।

End Of Feed