बंजी जंपिंग और स्काई डाइविंग में क्या अंतर होता है?

Difference Between Bunjee Jumping And Skydiving
Difference Between Bunjee Jumping And Skydiving: एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के बीच ऊँचाई से छलांग लगाने वाले खेलों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इनमें बंजी जंपिंग और स्काई डाइविंग सबसे लोकप्रिय हैं, लेकिन अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं। हालाँकि, यह दोनों ही खेल एड्रेनालाईन की लत को तृप्त करते हैं, लेकिन इनके अनुभव, तकनीक और खतरे पूरी तरह से अलग हैं। यहां देखें आखिर दोनों के बीच का मुख्य अंतर क्या है -
बंजी जंपिंग
बंजी जंपिंग में आमतौर पर एक ऊँचे स्थान जैसे पुल, क्रेन या चट्टान से एक लचीली रस्सी (बंजी कॉर्ड) से बाँधकर छलाँग लगाई जाती है। यह ऊँचाई आमतौर पर 50 से 200 मीटर तक हो सकती है। जंपर जमीन की ओर गिरता है, लेकिन रस्सी के लचीलेपन के कारण वह नीचे टकराता नहीं है और ऊपर उछलता है।
स्काई डाइविंग
स्काई डाइविंग में एक हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गर्म हवा के गुब्बारे से हज़ारों फीट की ऊँचाई पर छलाँग लगाई जाती है। यह ऊँचाई आमतौर पर 10,000 से लेकर 15000 फीट के बीच होती है। इसमें जंपर एक निश्चित ऊँचाई तक स्वतंत्र रूप से हवा में गिरता (फ्रीफॉल) है और फिर पैराशूट खोलकर सुरक्षित जमीन पर लौटता है।
अगर आप एक तेज, सस्ता और कम समय वाला रोमांच चाहते हैं, तो बंजी जंपिंग आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप अधिक ऊँचाई, लंबे समय तक हवा में रहने और आकाश के साथ एक होने का अनुभव चाहते हैं, तो स्काईडाइविंग आपको चुनना चाहिए। दोनों ही खेलों के लिए उचित शारीरिक फिटनेस और पेशेवर मार्गदर्शन जरूरी है। किसी भी एक्टिविटी को करने से पहले उसके सभी सुरक्षा नियमों और जोखिमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अवनी बागरोला टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। अवनी मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से ताल्लुक रखती हैं। इन्हें लाइफस्टाइल, ट्रेवल, हेल्थ...और देखें

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप', दुनिया में होगी एक अलग पहचान

सिर्फ गाड़ी और बाइक ही नहीं GST कम होने से घूमना फिरना भी हुआ सस्ता, होगी हजारों की बचत

क्या है इको-टूरिज्म? खुद को ले जाएं नेचर के बेहद करीब देखने को मिलेगा प्रकृति का गजब नजारा

भारतीय पर्यटकों का दिल जीत रहा है वियतनाम, जानें बढ़ती लोकप्रियता के 4 बड़े कारण

मेरी कम उम्मीदें और Taj Mahal की अद्भुत खूबसूरती, जानें से पहले एक बार पढ़ लें ताज से मेरी मुलाकात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited