दुनिया

फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दायर, विपक्ष बोला- 'उन्हें जाना ही होगा'; पढ़ें- पूरा मामला

France Macron News: फ्रांस में विपक्षी दलों ने देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दायर किया है। देश में कमजोर होती अर्थव्यवस्था के कारण राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है।

FollowGoogleNewsIcon

France Political Crisis: फ्रांस में विपक्ष ने देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग करते हुए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया। वामपंथी फ्रांस अनबोड (LFI) पार्टी के नेता जीन-ल्यूक मेलेंचोन (Luc Melenchon) ने शनिवार को इस खबर की पुष्टि की और जोर देकर कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मैक्रों का जाना जरूरी है।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव (Photo- PTI)

उनकी सरकार होती तो गाजा में...

मेलेंचोन ने शनिवार को उत्तरी शहर लिली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'उन्हें जाना ही होगा।' गाजा की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, मेलेंचोन ने जोर देकर कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में होती, तो फ्रांसीसी नौसेना युद्धग्रस्त तटीय क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुंचाने वाले ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला जहाजों की सुरक्षा कर रही होती।

End Of Feed