दुनिया

अमेरिका में आव्रजन अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, हुंदै कारखाने पर छापेमारे कर 475 लोगों को हिरासत में लिया

US Immigration Raid: अमेरिका में आव्रजन अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने जॉर्जिया में एक विशाल विनिर्माण स्थल पर छापा मारा, जहां कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। गृह सुरक्षा जांच के प्रमुख ने कहा कि यह छापा मारने से पहले उस स्थल पर अवैध रूप से काम पर रखने के आरोपों की महीनों तक जांच की गई थी।

FollowGoogleNewsIcon

US Immigration Raid: अमेरिका में आव्रजन अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने जॉर्जिया में एक विशाल विनिर्माण स्थल पर छापा मारा, जहां कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 475 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से ज्यादातर दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं।

अमेरिका में हुंदै के कारखाने पर छापा (फोटो साभार: AP)

क्या है पूरा मामला?

गृह सुरक्षा जांच के प्रमुख जॉर्जिया एजेंट स्टीवन श्रैंक ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह छापा मारने से पहले उस स्थल पर अवैध रूप से काम पर रखने के आरोपों की महीनों तक जांच की गई थी। इस कारखाने में हंदै मोटर समूह ने एक साल पहले 7.6 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण शुरू किया था। इस सप्ताह दायर किए गए अदालती रिकॉर्ड से संकेत मिलता है कि अभियोजकों को यह नहीं पता कि ''सैकड़ों अवैध विदेशियों'' को किसने काम पर रखा था।

End Of Feed