दुनिया

अब 32 राष्ट्र लगाएंगे चीन पर टैरिफ? ट्रंप ने NATO देशों से कहा- 50-100 प्रतिशत तक शुल्क लगाओ

ट्रंप ने शनिवार को रूस के खिलाफ कड़े रुख अपनाने की मांग करते हुए नाटो सहयोगी देशों से निर्णायक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए चीन पर दवाब बनाने के लिए टैरिफ लगाने के लिए कहा।

FollowGoogleNewsIcon

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ नाटो देशों से टैरिफ लगाने के लिए कहा है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को रूस के खिलाफ कड़े रुख अपनाने की मांग करते हुए नाटो सहयोगी देशों से निर्णायक कदम उठाने की अपील की। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने "सभी नाटो देशों और दुनिया" को संबोधित करते हुए रूस पर दबाव बनाने के लिए समन्वित रणनीति की जरूरत बताई।

ट्रंप और जिनपिंग (फोटो- AP)

रूस से तेल खरीद बंद करने की मांग

ट्रंप ने खास तौर पर यूरोपीय देशों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब तक रूस यूक्रेन के खिलाफ अपना युद्ध नहीं रोकता, तब तक उन्हें रूस से तेल की खरीद पूरी तरह बंद कर देनी चाहिए। उनका तर्क है कि रूस को ऊर्जा के जरिए मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे तौर पर युद्ध को वित्तीय समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा- "अगर नाटो देश रूस से तेल खरीदना जारी रखते हैं, तो वे अनजाने में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को फंड कर रहे हैं। यह अब बंद होना चाहिए।"

End Of Feed