ऑटो

मारुति-टाटा समेत ये कंपनियां लॉन्च करेंगी 25 नई SUV और कारें, पढ़ें कब होंगी लॉन्च

Upcoming Cars in India: Vinfast भारत में अपनी शुरुआत करेगा और BYD भी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा। चाहे आप बजट हैचबैक की तलाश कर रहे हों, फीचर-लोडेड SUV चाहते हों या फिर अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक गाड़ी, आने वाले महीनों में आपके पास कई नए विकल्प होंगे। आइए जानते हैं शुरुआती 2026 तक लॉन्च होने वाली गाड़ियों के बारे में...
25 plus Upcoming SUVs and Cars

25 plus Upcoming SUVs and Cars/Photo-AI

2025 अब अगले चार महीनों में खत्म होने वाला है और नया साल ऑटो इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार शुरुआत लेकर आएगा। आने वाले समय में भारत का ऑटो बाजार कई नई और अपडेटेड एसयूवी व कारों का गवाह बनेगा। Maruti Suzuki, Hyundai, Tata, Mahindra, Kia जैसे दिग्गज कंपनियों ने बड़े पैमाने पर लॉन्चिंग की योजना बनाई है।

अगले महीने बाजार में धमाल मचाने आ रही है नई थार, नया लुक के साथ मिलेगा बहुत कुछ

वहीं, Vinfast भारत में अपनी शुरुआत करेगा और BYD भी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा। चाहे आप बजट हैचबैक की तलाश कर रहे हों, फीचर-लोडेड SUV चाहते हों या फिर अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक गाड़ी, आने वाले महीनों में आपके पास कई नए विकल्प होंगे। आइए जानते हैं शुरुआती 2026 तक लॉन्च होने वाली गाड़ियों के बारे में...

  1. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)- 3 सितंबर 2025 को कंपनी अपनी नई मिडसाइज SUV (Escudo) लॉन्च करेगी। इसके बाद कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV – e Vitara बाजार में उतरेगी।
  2. हुंडई (Hyundai)- 24 अक्टूबर 2025 को नया Venue (सेकंड जनरेशन) लॉन्च होगा, जिसमें इंजन सेटअप वही रहेगा लेकिन डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव होंगे। इसके अलावा, Hyundai Bayon कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर 2026 के मध्य तक भारत में दस्तक देगा।
  3. रेनो (Renault)- Kiger और Triber को अपडेट करने के बाद कंपनी अब Kwid Facelift पेश करेगी, जिसमें मामूली डिजाइन बदलाव और फीचर अपग्रेड होंगे।
  4. विनफास्ट (Vinfast)- भारतीय बाजार में एंट्री VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs से होगी। इन्हें दो बैटरी ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा।
  5. टाटा मोटर्स (Tata Motors)- Punch और Punch EV अक्टूबर 2025 में आएंगे। Harrier और Safari का पेट्रोल वर्जन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगा। बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV नवंबर 2025 में आएगी और इसका ICE वर्जन 2026 की शुरुआत में पेश किया जाएगा।
  6. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)- कंपनी की तीसरी INGLO-बेस्ड EV – XEV 7e साल 2025 के अंत तक आएगी। इसके अलावा, XUV 3XO EV, अपडेटेड XUV700, नई Thar 3-door और Scorpio N भी आने वाले महीनों में लॉन्च होंगी।
  7. किया (Kia)- नई Seltos (नेक्स्ट-जनरेशन) नवंबर 2025 में डेब्यू करेगी और अप्रैल 2026 तक लॉन्च होगी। इसके तुरंत बाद कंपनी Kia Syros EV भी पेश करेगी।
  8. स्कोडा और वोक्सवैगन (Skoda & Volkswagen)- दोनों कंपनियां अपनी पॉपुलर मिडसाइज SUVs- Kushaq और Taigun और सेडान -Slavia और Virtus को अपडेट करने जा रही हैं। Skoda Octavia RS और नई जनरेशन Superb भी लॉन्च होंगी। वोक्सवैगन भारत में नया Tayron (7-सीटर SUV) लेकर आएगा।
  9. बीवाईडी (BYD)- कंपनी Atto 2 इलेक्ट्रिक SUV 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च करेगी। इसे Hyundai Creta EV और Maruti e Vitara को टक्कर देने के लिए लाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ऑटो (Auto News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pradeep Pandey author

जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा (बिहार) से ग्रेजुएशन करके नोएडा आने वाले प्रदीप पाण्डेय ने टेक जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदीप पाण्डेय टाइ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited