ऑटो

GST rate cuts: 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी ये 65 कारें, खरीदने का प्लान है तो लिस्ट चेक कर लें

GST Rate Cuts On Cars: जीएसटी 2.0 के बाद जिन गाड़ियों की कीमत में कटौती हुई है उनमें Toyota, Mahindra, Tata से लेकर हुंडई तक की गाड़ियां शामिल हैं। इस लिस्ट में हम आपको 65 ऐसी गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में कटौती हुई है।
65 गाड़ियों की कीमत में 10 लाख तक की कटौती

65 cars will become cheaper from september 22/Photo- Timesnowhindi

तीन सितंबर 2025 को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक के बाद जीएसटी के चार स्लैब को खत्म कर दिया और दो स्लैब हैं। सरकार की ओर से कहा गया कि अब सिर्फ दो ही जीएसटी स्लैब होंगे और वे 5% और 18% होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि छोटी गाड़ियों पर 18% जीएसटी लगेगी। जीएसटी की दरों में हुए इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ऑटो सेक्टर में देखने को मिल रहा है। तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौती की घोषणा की है।

GST Reform: 20 हजार रु. तक सस्ती हो गईं ये बाइक्स, पल्सर से लेकर KTM तक हैं लिस्ट में

जिन पेट्रोल, एलपीजी या सीएनजी कारों का इंजन 1200 सीसी तक है और जिनकी लंबाई 4000 मिमी से कम है, उन पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। इसी तरह, 1500 सीसी तक के इंजन वाली और 4000 मिमी से कम लंबाई वाली डीजल कारों पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। एम्बुलेंस, गुड्स ट्रांसपोर्ट वाहन और ट्रैक्टर (कुछ अपवादों को छोड़कर) पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

15 हजार तक सस्ती हुईं Hero की बाइक, जानें अब कितने में मिलेगी Splendor+

1200 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली या 4000 मिमी से ज्यादा लंबी पेट्रोल या हाइब्रिड गाड़ियों और 1500 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली या 4000 मिमी से ज्यादा लंबी डीजल या हाइब्रिड गाड़ियों पर जीएसटी अब 40% लगेगा। 1500 सीसी से ज्यादा इंजन, 4000 मिमी से ज्यादा लंबाई और 170 मिमी से ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली एसयूवी पर भी 40% जीएसटी लगेगा। आइए उन गाड़ियों के बारे में जानते हैं जिनकी कीमतों में कटौती हुई है...

इन 65 कारों की कीमतों में हुई भारी कटौती

टोयोटा (Toyota)

Fortuner – ₹3.49 लाख तक सस्ती

Fortuner Legender – ₹3.34 लाख तक सस्ती

Hilux Pick-up – ₹2.53 लाख तक सस्ती

Vellfire MPV – ₹2.78 लाख तक सस्ती

Innova Crysta – ₹1.81 लाख तक सस्ती

Innova Hycross – ₹1.16 लाख तक सस्ती

Glanza – ₹85,300 तक सस्ती

Urban Cruiser Taisor – ₹1.11 लाख तक सस्ती

Rumion MPV – ₹48,700 तक सस्ती

Urban Cruiser Hyryder – ₹65,400 तक सस्ती

महिंद्रा (Mahindra)

Bolero – ₹1.27 लाख तक सस्ती

Bolero Neo – ₹1.27 लाख तक सस्ती

XUV 3XO (Petrol) – ₹1.40 लाख तक सस्ती

XUV 3XO (Diesel) – ₹1.56 लाख तक सस्ती

Thar 2WD (Diesel) – ₹1.35 लाख तक सस्ती

Thar 4WD (Diesel) – ₹1.01 लाख तक सस्ती

Scorpio Classic – ₹1.01 लाख तक सस्ती

Scorpio N – ₹1.45 लाख तक सस्ती

Thar Roxx – ₹1.33 लाख तक सस्ती

XUV 700 – ₹1.43 लाख तक सस्ती

टाटा (Tata)

Tiago – ₹75,000 तक सस्ती

Tigor – ₹80,000 तक सस्ती

Altroz – ₹1.10 लाख तक सस्ती

Punch – ₹85,000 तक सस्ती

Nexon – ₹1.55 लाख तक सस्ती

Curvv – ₹65,000 तक सस्ती

Harrier – ₹1.40 लाख तक सस्ती

Safari – ₹1.45 लाख तक सस्ती

रेनॉ (Renault)

Triber – ₹80,195 तक सस्ती

Kiger – ₹96,395 तक सस्ती

Kwid – ₹54,995 तक सस्ती

बीएमडब्ल्यू (BMW)

X7 – ₹9 लाख तक सस्ती

X5 – ₹6.3 लाख तक सस्ती

X1 – ₹1.80 लाख तक सस्ती

5 LWB – ₹4.10 लाख तक सस्ती

2 Series Gran Coupé – ₹1.60 लाख तक सस्ती

3 LWB – ₹3.40 लाख तक सस्ती

मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki)

Alto – ₹40,000–50,000 तक सस्ती

Wagon R – ₹60,000–67,000 तक सस्ती

ऑडी (Audi)

Q3 – ₹3.07 लाख तक सस्ती

A4 – ₹2.69 लाख तक सस्ती

Q7 – ₹6.15 लाख तक सस्ती

Q5 – ₹4.55 लाख तक सस्ती

A6 – ₹3.64 लाख तक सस्ती

Q8 – ₹8 लाख तक सस्ती

हुंडई (Hyundai)

Grand i10 Nios – ₹73,808 तक सस्ती

Aura – ₹78,465 तक सस्ती

Exter – ₹89,209 तक सस्ती

i20 – ₹98,053 तक सस्ती

i20 N – ₹1,08,116 तक सस्ती

Venue – ₹1,23,659 तक सस्ती

Venue N – ₹1,19,390 तक सस्ती

Verna – ₹60,640 तक सस्ती

Creta – ₹72,145 तक सस्ती

Creta N – ₹71,762 तक सस्ती

Alcazar – ₹75,376 तक सस्ती

Tucson – ₹2,40,303 तक सस्ती

मर्सिडीज (Mercedes)

S-Class 450 4MATIC – ₹11 लाख तक सस्ती

GLS 450d AMG – ₹10 लाख तक सस्ती

GLE 450 4MATIC – ₹8 लाख तक सस्ती

E-Class LWB 450 4MATIC – ₹6 लाख तक सस्ती

A 200d – ₹2.6 लाख तक सस्ती

GLA 220d 4MATIC AMG – ₹3.8 लाख तक सस्ती

C 300 AMG – ₹3.7 लाख तक सस्ती

GLC 300 4MATIC – ₹5.3 लाख तक सस्ती

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ऑटो (Auto News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pradeep Pandey author

जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा (बिहार) से ग्रेजुएशन करके नोएडा आने वाले प्रदीप पाण्डेय ने टेक जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदीप पाण्डेय टाइ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited