गाड़ियों की बिक्री के मामले में यह राज्य बना नंबर-1, टॉप-5 में उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत ये स्टेट

vehicle sales/Photo-AI
देश में चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 10 लाख से अधिक यात्री वाहनों की बिक्री हुई। इस अवधि में बिक्री के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा।
वाहन बनाने वाली कंपनियों का संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, देश में पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 10.12 लाख यात्री वाहन बेचे गए जिसमें पश्चिमी क्षेत्र 3.21 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1.19 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा का स्थान रहा।
इस साल अप्रैल-जून की अवधि में देश में दोपहिया वाहन खंड में 46.75 लाख इकाइयां बिकीं। पश्चिमी राज्यों में सबसे अधिक 14.19 लाख इकाइयों की बिक्री हुई। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 8.18 लाख इकाइयों दोपहिया वाहन बिके। इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान रहा।
सियाम के अनुसार, वाणिज्यिक वाहनों में 32,000 इकाइयों की बिक्री के साथ महाराष्ट्र इस क्षेत्र में अग्रणी रहा। इस अवधि के दौरान देश में कुल मिलाकर 2.23 लाख इकाइयां बेची गईं। समीक्षाधीन अवधि में तिपहिया वाहन खंड में कुल 1.65 लाख इकाइयों की बिक्री हुई। सियाम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 21,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना का स्थान रहा। वहीं जुलाई 2025 में थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 3,41,510 इकाई थी।
इनपुट-भाषा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ऑटो (Auto News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा (बिहार) से ग्रेजुएशन करके नोएडा आने वाले प्रदीप पाण्डेय ने टेक जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदीप पाण्डेय टाइ...और देखें

अगस्त में 13.73 लाख के पार पहुंची दोपहिया वाहनों की बिक्री, फाडा ने जारी किए आंकड़े

World EV Day 2025: कब हुई थी वर्ल्ड ईवी डे की शुरुआत, क्या है इसका उद्देश्य

GST Reform: कौन-कौन सी गाड़ियां कितनी हुईं सस्ती, महिंद्रा से लेकर टाटा और Hundai तक की लिस्ट यहां देखें

Mahindra की कारें अभी से हो गईं सस्ती, Thar से लेकर Bolero तक पर मिल रही 1.5 लाख की छूट

Kia की गाड़ियां 4.48 लाख रुपये तक हुईं सस्ती, Sonet-Seltos के दाम में भी बड़ी कमी, देखें नई कीमत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited