ऑटो

MG ला रही है लैंड-क्रूजर जैसी SUV, ग्लोबल डेब्यू से पहले टीजर आया, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

माना जा रहा है कि MG साइबर X, लैंड क्रूजर से प्रेरित SUV होगी। MG द्वारा ‘साइबर’ ब्रैंड के तहत यह दूसरी कार पेश की गई है। इससे पहले कंपनी द्वारा साइबरस्टर नामक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार पेश की गई थी और यह कार भी ‘साइबर’ ब्रैंड के तहत ही पेश की गई थी। MG द्वारा हाल ही में पेश की गई साइबर X SUV एक ऊंची और बॉक्सी SUV है। कंपनी द्वारा इस दमदार SUV को ‘सिटी एडवेंचर टॉय’ कहा जा रहा है।

FollowGoogleNewsIcon

MG Cyber X: जानी-मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG की तरफ से हाल ही में साइबर X नामक SUV का टीजर जारी किया गया है। माना जा रहा है कि MG साइबर X, लैंड क्रूजर से प्रेरित SUV होगी। MG द्वारा ‘साइबर’ ब्रैंड के तहत यह दूसरी कार पेश की गई है। इससे पहले कंपनी द्वारा साइबरस्टर नामक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार पेश की गई थी और यह कार भी ‘साइबर’ ब्रैंड के तहत ही पेश की गई थी। आइये आपको बताते हैं कि MG की इस नई SUV में आपको क्या कुछ खास मिल सकता है।

MG ला रही है लैंड-क्रूजर जैसी SUV, ग्लोबल डेब्यू से पहले टीजर आया

MG का ‘सिटी एडवेंचर टॉय’

MG द्वारा हाल ही में पेश की गई साइबर X SUV एक ऊंची और बॉक्सी SUV है। कंपनी द्वारा इस दमदार SUV को ‘सिटी एडवेंचर टॉय’ कहा जा रहा है। कंपनी द्वारा कई टीजर वीडियो जारी किये गए हैं और इनमें से कई वीडियोज में SUV को साइड से आगे से देखा जा सकता है। हालांकि यह SUV कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ही आएगी और 4.5 मीटर लंबी ही होगी, लेकिन स्टाइल और डिजाइन के मामले में यह बहुत हद तक जानी-मानी लैंड क्रूजर SUV से प्रेरित लगती है।

End Of Feed