India's cotton exports : भारत में कपास निर्यात 2023-24 में 27 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख गांठ होने का अनुमान

India's cotton exports estimated to increase
India's cotton exports : भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने शनिवार को अनुमान लगाया कि 24 सितंबर को समाप्त होने वाले फसल वर्ष 2023-24 के दौरान कपास निर्यात लगभग 27 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख गांठ हो जाएगा। सीएआई ने कहा कि फसल सत्र 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में कपास का निर्यात 22 लाख गांठ था। एक गांठ 170 किलोग्राम के बराबर होती है।
किन देशों में होता है निर्यात
सीएआई के अध्यक्ष अतुल गनात्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में 8-10 प्रतिशत कम होने के कारण भारतीय कपास की मांग बढ़ गई। हमारा कपास मुख्य रूप से बांग्लादेश, चीन और वियतनाम जैसे देशों को निर्यात किया जाता है।’’
इस बीच, सीएआई ने वर्ष 2023-24 के लिए कपास उत्पादन 309.70 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है, जो पिछले महीने के अनुमान के समान है। हालांकि उत्पादन पिछले सत्र के 318.90 लाख गांठ से कम रहने की उम्मीद है।
कितनी हो सकती है खपत
अप्रैल 2024 के अंत तक कुल कपास आपूर्ति 315.86 लाख गांठ होने का अनुमान है। अप्रैल 2024 तक कपास की अनुमानित खपत 192.50 लाख गांठ है जबकि निर्यात 21.50 लाख गांठ आंका गया है।
भाषा इनपुट के साथ
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

UPI-UPU एकीकरण की शुरुआत, सीमा पार से पैसा भेजना होगा आसान

चांदी की कीमतों पर भविष्यवाणी, इतने महीनों में हो जाएगी 1.5 लाख रुपये किलो!

सोने का भाव आज का 10 सितंबर 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Stock Market Closing 9 September 2025: तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 314 अंकों का उछाल, निफ्टी 24868 के पार

सोने का भाव आज का 9 सितंबर 2025: सोना ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited