बिजनेस

त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी, इन 8 बातों का रखें ध्यान

Gold: सोने की ज्वेलरी या सोने के सिक्के या छड़ें खरीद रहे हैं तो उसकी शुद्धता , हॉलमार्क, विक्रेता की विश्वसनीयता और मेकिंग चार्ज पर ध्यान देना जरूरी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। लेकिन यहां बताए गए 8 बातों पर जरूर ध्यान दें।

FollowGoogleNewsIcon

Gold: सोने की छड़ें खरीदने के लिए आप किसी ज्वेलरी की दुकान पर जाकर या फिर किसी फेमस ज्वेलरी ब्रांड से ऑनलाइन ऑर्डर करके खरीद सकते हैं। आप इसे गूगल पे, पेटीएम, फोनपे आदि जैसे विभिन्न पेमेंट्स ऐप्स से 'डिजिटल गोल्ड' के रूप में भी खरीद सकते हैं। सोने के सिक्कों और ज्वेलरी की तुलना में, सोने की छड़ें कम कीमत पर मिल सकती हैं। हालांकि, इन्हें खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां जानिए किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

सोने की खरीदारी से पहले इन बातों पर ध्यान दें (तस्वीर-istock)

शुद्धता

सोना महंगा धातु है, इसलिए खरीदते समय उसकी शुद्धता (Purity) जांचना बहुत जरूरी है। सोने की शुद्धता को कैरेट (Karat) में मापा जाता है। जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध और महंगा होगा। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट सोना नरम होता है इसलिए गहनों के लिए 22, 18 या 14 कैरेट सोना ज्यादा उपयोग होता है। निवेश के लिए 24 कैरेट सोना उपयुक्त है, जबकि खुद इस्तेमाल के लिए 22 कैरेट सही रहता है।

रिफाइनरी

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय उस रिफाइनरी (Refinery) के बारे में जानना जरूरी है जहां सोने को परिष्कृत किया गया है। प्रसिद्ध रिफाइनरी से प्राप्त सोना शुद्धता की गारंटी देता है। भारत में बैंगलोर रिफाइनरी और MMTC-PAMP जैसी जानी-मानी रिफाइनरियां हैं। सरकार की अपनी मिंट भी होती है जहां से सोना खरीदा जा सकता है।

End Of Feed