आगरा

Mathura Flood Video: यमराज के दरबार पर यमुना! मथुरा में बाढ़ का कहर; विश्राम घाट की सीढ़ियां डूबीं

मथुरा स्थित विश्राम घाट तक यमुना का पानी पहुंच चुका है। प्रशासन लोगों से घाटों से दूर रहने की अपील कर रहा है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़कर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच चुका है।
Mathura Yamuna Flood

मथुरा में बाढ़

मथुरा : यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से मथुरा के डूब क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। पिछले दो दिनों से पानी भरने के कारण आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग आशंकित हैं। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़कर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच चुका है। हरियाणा में हथिनीकुण्ड बैराज ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने का असर मथुरा में दिखने लगा है। यहां विश्राम घाट (जहाँ श्रीकृष्ण ने कंस वध के बाद विश्राम किया था), पूरा जलमग्न है। यमराज घाट की सीढियां पूरी तरह से ढूब गई हैं। आरती स्थल पर यमुना का पानी 2-3 फ़ीट तक है पहुंच चुका है।

जानकारी के मुताबिक, जलस्तर खतरे के निशान के पास 165.20 मीटर से 79 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। फिलहाल बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट

पुलिस लगातार लोगों को यमुना के घाटों से दूर रहने की अपील कर रही है। फिर भी कुछ लोग किनारों पर पहुंच रहे है, जिन्हें हटाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे से लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। उधर, मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि एनसीआर में अगले पूरे हफ्ते तक बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 22 अगस्त को आंधी और बारिश के साथ गरज-चमक की आशंका रहेगी। 23 से 25 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 26 और 27 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश या फिर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और यमुना का अभी भी ऊंचा जलस्तर लोगों की चिंताओं को बढ़ा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो किसानों की फसलों का और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आगरा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar author

गंगा यमुना के दोआब में स्थित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ताल्लुक है। गांव की गलियों में बचपन बीता और अब दिल्ली-एनसीआर में करियर की आपधापी जारी है।...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited