भोपाल

'पूजा का आधार गुरु के चरण..,' श्री राम-कृष्ण की कहानी सुनाकर सीएम मोहन यादव ने किया गुरुओं का सम्मान, जानें क्या दी मेगा गिफ्ट?

MP CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 को संबोधित किया। इस दौरान 55 लाख स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए 330 करोड़ रुपये मिले। प्रदेश के 1.50 लाख शिक्षकों को जल्द बड़ा फायदा होगा।

FollowGoogleNewsIcon

भारतीय परंपरा में अनंत काल से ध्यान का आधार गुरु का स्वरूप, पूजा का आधार गुरु के चरण, मंत्र का आधार गुरु के वचन और मोक्ष का आधार गुरु की कृपा है। प्रचीन काल में गुरु ही भविष्य के लिए शासक तैयार करते थे। जिस प्रकार महर्षि विश्वामित्र जी भगवान श्री राम और लक्षमण को अपने साथ ले गए और उन्हें शस्त्र और शास्त्रों का ज्ञान देकर राक्षसों का नाश कराया।

आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2025 (फोटो: Times Now)

इसी प्रकार कंस का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण उज्जैन में महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचे और अनेक लीलाएं कीं।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के भोपाल में कही।सीएम यादव आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 को संबोधित कर रहे थे।

End Of Feed