चण्डीगढ़

पंजाब में भीषण बाढ़ का कहर; शिवराज सिंह चौहान करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, किसानों से जानेंगे हालात

पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिससे हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हुई हैं। अब तक बाढ़ से 37 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,55,709 लोग इस आपदा का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर किसानों से सीधे बातचीत करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

FollowGoogleNewsIcon

Punjab Flood: पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक बाढ़ से 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सबसे अधिक 7 मौतें होशियारपुर जिले से सामने आई हैं। राज्य के 1655 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 3,55,709 लोग इस आपदा से जूझ रहे हैं। वहीं, 1,75,216 हेक्टेयर में फैली फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

शिवराज सिंह चौहान करेंगे दौरा

लगातार बारिश और बाढ़ के कारण अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर जैसे जिलों में खेत जलमग्न हो गए हैं। हजारों किसान अपनी बर्बाद फसलों को देखकर मायूस हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और मवेशियों पर भी संकट मंडरा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पंजाब का दौरा करेंगे।

किसानों से सीधे बातचीत

शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर किसानों से सीधे बातचीत करेंगे और नुकसान का आकलन करेंगे। वे अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला के गांवों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद राज्य के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें राहत और पुनर्वास के कार्यों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

End Of Feed