दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 07-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में खिली तेज धूप, थमा बारिश का दौर, फिर होगी गर्मी की शुरुआत

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर मानसून विदाई की ओर आगे बढ़ने लगा है। शहर में बारिश का दौर अब थमने लगा है। बारिश कम होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी और दिल्ली वासियों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
Delhi.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। यहां बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मूसलाधार वर्षा का सिलसिला थमने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में अब अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़ेगा और लोगों को उमस के साथ गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। लेकिन इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश या बारिश की बौछार होने की संभावना है। शनिवार को शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, इसे लेकर मौसम विभाग न कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

दिल्ली में थमने लगा बारिश का दौर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर थमने लगा है। यहां तेज धूप खिलने लगी है और बारिश में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। कहीं एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली से अब मानसून की विदाई होने लगी है। काले बादलों की आवाजाही का सिलसिला भी थमने लगा है। शहर में अब तेज धूप खिली रहेगी, जिसके चलते तापमान में वृद्धि होगी। लोगों को गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ेगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली की तरह ही एनसीआर क्षेत्रों में भी बारिश में कमी आई है। यहां भी आगामी दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बारिश की कमी से शहर के तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। वहीं बात करें नोएडा और गाजियाबाद की तो यहां भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी, जिससे उमस और अधिक महसूस होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited