दिल्ली

छह साल बाद लॉन्च होने जा रही है राजधानी एक्सप्रेस, नॉर्थईस्ट को सीधे दिल्ली से जोड़ेगी ट्रेन

भारतीय रेलवे छह साल के लंबे अंतराल के बाद एक नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह नई ट्रेन मिजोरम की राजधानी आइजोल (साइरांग) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) से जोड़ने का काम करेगी। इससे पहले वर्ष 2019 में मुंबई CSMT और दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी।

FollowGoogleNewsIcon

Rajdhani Express Launching: 19 जनवरी 2019 में मुंबई CSMT राजधानी एक्सप्रेस (22221-22222) लॉन्च हुई और इसके करीब एक महीने बाद 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस। इसके बाद वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग का जैसे तांता ही लग गया। एक बाद एक इन सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की देश में अब लगभग 150 संख्या हो जाने के बाद, एक बार फिर राजधानी लौटी है।

दिल्ली से मिजोरम को जोड़ेगी नई गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)

छह साल बाद हो रही लॉन्चिंग

छह सालों के लंबे अंतराल के बाद एक नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह नई ट्रेन मिजोरम की राजधानी आइजॉल (साइरांग) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) से जोड़ने का काम करेगी। इससे पहले साल 2019 में मुंबई CSMT और दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी।

मिजोरम को ट्रेन से दिल्ली से सीधा कनेक्शन

देश में वर्तमान में 25 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह साइरांग आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस देश की 26वीं राजधानी ट्रेन होगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और 2500 किलोमीटर से अधिक की दूरी लगभग 44 घंटे से कम में तय करेगी।

End Of Feed