ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में दो और गिरफ्तारियां; नोएडा पुलिस ने निक्की के फरार जेठ और ससुर को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में मृतक निक्की के जेठ और ससुर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनके नाम FIR में दर्ज थे। रविवार को पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार किया और पति को पैर में गोली मारकर हिरासत में ले लिया था।

FollowGoogleNewsIcon

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में मृतक निक्की के जेठ, रोहित को नोएडा पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इसके कुछ समय बाद पुलिस ने उसके ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में FIR में दर्ज कुल चारों नामजदों की गिरफ्तारियां हो गई है। पुलिस ने निक्की की सास को कल गिरफ्तार किया गया था। उसके पहले दहेज की मांग को लेकर निक्की की हत्या के आरोपी पति विपिन भाटी को भी कल, रविवार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

निक्की पायला मर्डर केस में फरार जेठ और ससुर गिरफ्तार (तस्वीर साभार: ग्रेटर नोएडा पुलिस)

पुलिस ने एक बयान में कहा कि कासना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी रोहित भाटी (28) को सिरसा टोल चौराहे से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 22 अगस्त को कासना पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 61(2) (आजीवन कारावास या अन्य दंडनीय अपराध करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

निक्की की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी आक्रोश दिखा। रविवार को पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया और हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे पति को पैर में गोली मारकर हिरासत में ले लिया था। प्राथमिकी में निक्की का पति विपिन, भाई रोहित, मां और पिता नामजद थे। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है।

End Of Feed