शहर

Himachal Pradesh Landslide: कुल्लू में कुदरत का कहर, निरमंड में लैंडस्लाइड में एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के निरमंड इलाके में भूस्खलन हो गया है। यहां भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में महिला की मौत हो गई है और परिवार के चार लोगों के मलबे में अभी भी दबे होने की आशंका जताई गई है।

FollowGoogleNewsIcon

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कुल्लू जिले कि निरमंड इलाके में भूस्खलन हो गया है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों घायल हो गए है। अभी भी मलबे में करीब 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बचाव अभियान जारी है।

भूस्खलन के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

भूस्खलन का यह मामला निरमंड इलाके के घाटू पंचायत के शरमानी गांव का है। यहां सोमवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। उसका शव ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने बरामद कर लिया है। मृतक महिला के परिवार के चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान शिव राम की पत्नी बरसीती देवी के रूप में हुई है, जबकि चुन्नी लाल, अंजू, जागृति और पुपेश अब भी लापता हैं। गांव में तलाशी अभियान जारी है। हादसे की चपेट में आए धर्मदास, उनकी पत्नी कला देवी और शिव राम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें निरमंड के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान ने बताया कि प्रशासन और उप-मंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय को इस त्रासदी की सूचना दे दी गई है और ग्रामीण रात से ही तलाश और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

End Of Feed