कानपुर

कानपुर मेट्रो का बदला समय, जानें अब रात को कब तक मिलेगी Metro

अब देर रात की चिंता नहीं, कानपुर में भी रात को मेट्रो मिल जाएगी। जी हां, UPMRC ने कानपुर मेट्रो का समय रात को आधे घंटे बढ़ा दिया है। यानी अब रात 10 बजे की बजाय आखिरी मेट्रो रात 10.30 बजे चलेगी। इस बदलाव से देर रात कानपुर सेंट्रल से ट्रेन पकड़ने वाले या यहां उतरने वालों को बड़ा फायदा होगा।

FollowGoogleNewsIcon

कानपुर एक बड़ा शहर है और इस शहर की भी अपनी नाइट लाइफ है। लेकिन कानपुर मेट्रो का समय शहर की नाइट लाइफ के साथ मैच नहीं करता है। अब उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने कानपुर के लोगों की इस समस्या को कुछ हद तक हल कर दिया है। अब रात के समय मेट्रो के समय को आधे घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। फिलहाल IIT और कानपुर सेंट्रल दोनों तरफ से रात 10 बजे अंतिम मेट्रो चलती है। जो बदले हुए शेड्यूल के हिसाब से अब 10.30 बजे चलेगी। इससे लोगों को रात के समय आधे घंटे और देर तक मेट्रो की सेवाएं मिलेंगी। इस तरह से कानपुर मेट्रो का समय भी लखनऊ मेट्रो से मैच कर जाएगी।

कानपुर मेट्रो का रात को समय आधे घंटे बढ़ा

कानपुर मेट्रो में देर रात के समय में यह बदलाव कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद आया है। कानपुर मेट्रो के इस फैसले से खासतौर पर उन लोगों को काफी सहूलियत होगी, जो देर रात ट्रेन का सफर करते हैं। जैसे श्रम शक्ति एक्सप्रेस के यात्रियों को मेट्रो का समय बदलने से लाभ होगा। अभी कानपुर मेट्रो को IIT से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक पहुंचने में 27-28 मिनट का समय लगताहै।

End Of Feed