नोएडा में बाढ़ का अलर्ट... पानी में डूबे खेत, फॉर्महाउस भी जलमग्न; गाजियाबाद में जलभराव से परेशान लोग

नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
Noida Flood Alert: दिल्ली-एनसीआर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। जिसके कारण दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण इन शहरों के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में आज भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
दिल्ली के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा
दिल्ली और आसपास के राज्यों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली के भजनपुरा, यमुना विहार, गीता कॉलोनी, मजनूं का टीला, आईएसबीटी, तिमारपुर, यमुना खादर, ओखला और जैतपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। साथ ही गाजियाबाद और नोएडा में भी यमुना से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
नोएडा के फार्महाउस पानी में डूबे
नोएडा में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सेक्टर 128 के असगरपुर गांव और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा मंगरौली, याकूतपुर, झट्टा गांव के पुस्ता और निचले इलाके में भी पानी पहुंच गया है। इन डूबे हुए क्षेत्रों में बने फार्म हाउस भी जलमग्न हो गए हैं। यहां करीब 8 से 10 फीट तक पानी भर गया है। फार्म हाउस में रह रहे कामगार मजदूर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। लोगों को तैरकर सामान निकालते हुए भी देखा जा रहा है।
पुस्ता रोड पर पनाह ले रहे लोग
असगरपुर में पुस्ता पार निचले इलाके में गुलाब की खेती पानी में डूब गई है, यहां के किसानों की झुग्गियां भी जलमग्न हो गई हैं। देर रात तक बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट किया गया। यमुना नदी से सटे पुस्ते पर रहने वाले लोग अब पुस्ता रोड पर पनाह ले रहे हैं। 4 से 5 फीट तक पानी पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
नोएडा में राहत कार्य शुरू
नोएडा अथॉरिटी ने भी राहत कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार देर रात तक गौशालाओं से लगभग 800 गौवंश और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
गाजियाबाद में अंडरपास जलमग्न
गाजियाबाद में बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव हो गया। लाल कुआं अंडरपास और वेव सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके का अंडरपास पानी भरने के कारण तालाब में बदल गया है। अंडरपास के जलमग्न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दादरी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक बोल्डर गिरने से बाधित, लाइन क्लियर करने के प्रयास जारी

Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam 08-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, उमस और गर्मी से परेशान लोग, छिटपुट बारिश के आसार

UP Ka Mausam 08-Sep-2025: उमस और गर्मी से बेहाल हुए यूपी के लोग, 11 सितंबर से बरसेंगे झमाझम मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

CPCB का नया दिशा-निर्देश- कचरा जलाओ, प्रदूषण पर नजर रखो; स्वस्थ हवा की ओर बड़ा कदम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited