पटना

बिहार में शराब फैक्ट्री पर छापेमारी करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला; महिला कांस्टेबल समेत चार जवान घायल

Bihar Liquor Unit: बिहार के जमुई जिले में देसी शराब बनाने वाले एक समूह के हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घटना के सिलसिले में छह महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
Police

शराब फैक्टरी पर छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

Bihar Liquor Unit: बिहार के जमुई जिले में देसी शराब बनाने वाले एक समूह के हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को बरहट थाना क्षेत्र के कदुआत्री गांव में हुई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस की टीम शराब की अवैध बिक्री और इस बनाने लिप्त लोगों की तलाश में गांव पहुंची थी तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की और स्थिति गंभीर होते देख तुरंत अतिरिक्त बलों को बुला कर हालात पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में सीट बंटवारे की कब होगी घोषणा? तेजस्वी आवास में बैठक के बाद सामने आई तारीख

पुलिस ने घटना के सिलसिले में छह महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited