पटना

पटना में महिलाओं का सफर हो गया आसान, शुरू हो गईं पिंक बसें

पटना की सड़कों पर महिलाओं की यात्रा अब और सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है। BSRTC ने गुरुवार से बेली रोड पर 10 पिंक बसें शुरू कर दिया है। इस सेवा से हर महीने करीब 70 हजार महिला यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

FollowGoogleNewsIcon

Patna Pink Bus: पटना की सड़कों पर महिलाओं के लिए अब और बेहतर सफर की सुविधा शुरू हो गई है। राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने गुरुवार को बेली रोड पर 10 पिंक बसें चलवाना शुरू कर दिया। इस सेवा से हर महीने करीब 70 हजार महिलाओं को फायदा पहुंचेगा। पटना शहर के रूट पर कुल 22 नई पिंक बसें चलाई गई हैं, जिनमें सबसे अधिक 10 बसें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन रूट पर चलाई गई हैं।

पटना में शुरू हुईं महिलाओं के लिए खास बसें (तस्वीर साभार: IANS)

हाजीपुर रूट पर भी शुरू होगी सेवा

पिंक बसें निगम की बाकी बसों की तरह हर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी और विशेष तौर पर महिला कॉलेजों के पास दो से तीन मिनट तक रुकेंगी। इसके साथ ही हाजीपुर रूट पर गांधी मैदान से होकर 4 पिंक बसें चलेंगी, जिनका किराया 48 रुपए तय किया गया है। विभाग के अनुसार इसके लिए परमिट प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि 20 सितंबर से यह सेवा भी शुरू हो जाएगी।

महिला यात्री चलो मोबाइल ऐप या कॉलेज कैंप के जरिए मासिक पास बनवा सकती हैं। छात्राओं को 450 रुपए और गैर-छात्राओं को 550 रुपए में पास उपलब्ध होगा।

End Of Feed