देश

बिहार: महिला मतदाताओं को साधने में लगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी संभालेंगी मोर्चा, पढ़ें- क्या है पूरा प्लान

SIR को चुनावी हथियार बनाकर विपक्ष ने बिहार में चुनावी सरगर्मी को भले ही बढ़ा दिया लेकिन इसके जरिए वोट मिल जाए ये दूर की बात लगती है, शायद यही कारण है की अब कांग्रेस महिला वोटरों को अपनी तरफ करने के लिए महिलाओं में सबसे लोकप्रिय चेहरा प्रियंका गांधी को बिहार के दौरे पर भेजने की तैयारी में है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रियंका गांधी चंपारण-पटना में पहला महिला कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं।
gandhi

बिहार चुनावों में प्रियंका गांधी को आगे कर रही कांग्रेस (Photo- Times Now)

Congress on Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस इस बार महिला वोटरों को खास तौर पर लुभाने की तैयारी कर रही है। पार्टी प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है, ताकि उनकी रैलियों और कार्यक्रमों से महिलाओं को आकर्षित किया जा सके। कांग्रेस का मानना है कि बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है और वे नतीजों को तय करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

महिला मतदाता क्यों हैं अहम?

•2020 चुनाव में 167 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया।

•पुरुषों का मतदान प्रतिशत 54% था, जबकि महिलाओं का 60%।

•2015 में 202 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा था।

•यह रुझान 2010 से लगातार मजबूत हो रहा है।

प्रियंका गांधी की भूमिका

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के बाद अब कांग्रेस प्रियंका गांधी पर दांव लगाने जा रही है। पार्टी उनकी बड़ी-बड़ी रैलियां करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि प्रियंका की सक्रिय मौजूदगी महिलाओं और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ सकती है। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया, 'बिहार के लिए प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों पर काम चल रहा है। इस बार वह अहम भूमिका निभा सकती हैं।'

कांग्रेस की रणनीति

अतीत में बिहार में कमजोर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस कोई चूक नहीं करना चाहती। महिला मतदाताओं का बढ़ता प्रभाव देखते हुए पार्टी मानती है कि प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से उसे चुनावी फायदा मिल सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रंजीता झा author

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरे...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited