पटना

Bihar Weather: बिहार में तेज बारिश दिलाएगी उमस से राहत, आज 24 जिलों में जारी अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान किशनगंज समेत कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
Bihar weather.

बिहार में आज मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-September-2025: बिहार में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं छिटपुट बारिश हो रही है तो कहीं तेज धूप निकल रही है। हालांकि इस बारिश से उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लेकिन आज मौसम में बदलाव होने वाला है। बिहार के 24 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की संभावना है। वहीं चार अन्य जिलों पूर्णिया, जमुई, सुपौल और नवादा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। अन्य जिलों में हल्की बारिश और ठनका गिरने के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं 14 जिलों में कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

बिहार में आज किन जिलों में अलर्ट जारी

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज।

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर तक बिहार में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-बिहार और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी नमी भरी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। जिसके कारण बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

बिहार में पिछले 24 घंटे मौसम का हाल

बिहार में शुक्रवार को उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बक्सर में 13 मिमी रिकॉर्ड हुई। वही अरवल में 10.5 मिमी, खगड़िया में 1.5 मिमी, पूर्णिया में 2.6 मिमी और वाल्मीकि नगर में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में कई जिलों के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान बेगूसराय में 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited