पटना

'RJD या कांग्रेस का क्या लेना...', हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

Kashmir Controversy: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को श्रीनगर की हजरतबल मस्जिद विवाद मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का इससे क्या लेना-देना है? दरअसल, श्रीनगर की मशहूर हजरतबल मस्जिद में उद्घाटन पट्टिका पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

FollowGoogleNewsIcon

Kashmir Controversy: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को श्रीनगर की हजरतबल मस्जिद विवाद मामले में कार्रवाई की मांग की। दरअसल, श्रीनगर की मशहूर हजरतबल मस्जिद में उद्घाटन पट्टिका पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इससे स्थानीय नेताओं और नमाजियों में नाराजगी फैल गई और अज्ञात लोगों ने उस पट्टिका को तोड़फोड़ दिया था।

राजद नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

क्या कुछ बोले तेजस्वी यादव?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ...जिसने भी ऐसा किया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राजद और कांग्रेस का इससे क्या लेना-देना है?

उमर अब्दुल्ला पर बरसी भाजपा

भाजपा ने श्रीनगर की हजरतबल मस्जिद में राष्ट्रीय प्रतीक लगाए जाने को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी शनिवार को आलोचना की और उनसे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से भारत की पहचान और बिहार की विरासत का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की।

End Of Feed