प्रयागराज

प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर, संगम के सभी घाट पूरी तरह से जलमग्न

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर है और उनका जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और यमुना नदियां रौद्र रूप में नजर आ रही हैं।

FollowGoogleNewsIcon

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर है और उनका जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और यमुना नदियां रौद्र रूप में नजर आ रही हैं। गंगा नदी लगभग 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है तो दूसरी तरफ यमुना नदी भी 1.125 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।

गंगा और यमुना का पानी प्रयागराज में उफान पर , कई गांव बाढ़ में डूबे (PHOTO-PTI)

बीते 24 घंटे में गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 97 सेंटीमीटर और छतनाग में 44 सेंटीमीटर बढ़ा है और नैनी में यमुना नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में 27 सेंटीमीटर बढ़ा है। सुबह 8:00 बजे गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 84.39 मीटर और छतनाग में गंगा नदी का जलस्तर 83.56 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 84.09 मीटर दर्ज किया गया है।

बढ़ रहा दोनों नदियों का जलस्तर

End Of Feed