क्राइम

'शॉपिंग मॉल जाकर बनाता था महिलाओं का अश्लील VIDEO', पायलट की करतूत का दिल्ली पुलिस ने किया पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 31 वर्षीय पायलट को गिरफ्तार किया है। उसपर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। मोहित प्रियदर्शी के इस पायलट के कैमरे से 74 अश्लील वीडियो मिले हैं। पायलट ने बताया कि आखिर वो इस अपराध को क्यों अंजाम देता था।
delhi police case

महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पायलट गिरफ्तार।(फोटो सोर्स: iStock)

Pilot Arrested In Delhi: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक 31 वर्षीय पायलट को महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पायलट के पास एक छोटा स्पाई कैमरा भी मिला है। पायलट की पहचान 31 साल के मोहित प्रियदर्शी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि पायलट के कैमरे से 74 अश्लील वीडियो मिले हैं। सभी वीडियो अलग-अलग लड़कियों की है। हालांकि, यह वीडियो अब तक किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं की गई है।

शॉपिंग मॉल में घूमता रहता आरोपी

पुलिस ने आगे बताया कि पायलट स्पाई (खुफिया) कैमरे लेकर शॉपिंग मॉल, मार्केट जैसी सार्वजनिक जगहों पर घूमता था और वीडियो रिकॉर्ड किया करता था। गौरतलब है कि किशनगढ़ में जब वो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था तभी एक महिला को उसपर संदेह हुआ।

इसके बाद महिला ने किशनगढ़ थाने में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि एक अज्ञात पुरुष बिना उनकी इजाजत के छिपे कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जानकारी दी कि कैमरा लाइटर के जैसा दिखता था।

व्यक्तिगत संतोष के लिए बनाता था वीडियो

CCTV और लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी पायलट को पकड़ने में कामयाब हुई। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह व्यक्तिगत संतोष के लिए महिलाओं का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था। आरोपी ने बताया कि जो महिला छोटे कपड़े, शॉर्ट्स पहनकर मॉल आती वो उनका वीडियो बनाता था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्राइम (Crime News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Piyush Kumar author

    मैं Times Now नवभारत डिजिटल के न्यूज़ डेस्क में Senior Copy Editor के पद पर कार्यरत हूं। देश और दुनिया में चल रही घटनाओं पर बारीकी से नज़र रखना और उन्...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited