क्राइम

ओडिशा में सिटी अस्पताल के वरिष्ठ सहायक के ठिकानों पर जब पड़ी विजिलेंस की रेड, मिला कैश ही कैश, सोना ही सोना

ओडिशा सतर्कता विभाग ने सिटी अस्पताल के वरिष्ठ सहायक किशोर कुमार साहनी से जुड़े कटक में पांच ठिकानों पर छापे मारे हैं। साहनी पर 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि की हेराफेरी करने और अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

FollowGoogleNewsIcon

ओडिशा सतर्कता विभाग ने कटक जिले में सिटी अस्पताल के वरिष्ठ सहायक किशोर कुमार साहनी के खिलाफ एक बड़ी जांच शुरू की है। उन पर 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि की हेराफेरी और अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सतर्कता विभाग के छापे में किशोर कुमार साहनी के ठिकानों से रुपया ही रुपया बरामद हुआ है।

ओडिशा सतर्कता विभाग ने सिटी अस्पताल के वरिष्ठ सहायक के यहां मारा छापा (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

पांच ठिकानों पर छापा

सतर्कता विभाग ने किशोर साहनी के पांच ठिकानों पर तलाशी ली है, जिसमें उनके आवासीय और व्यावसायिक स्थान शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान ₹3.50 लाख नकद, लगभग 135 ग्राम सोने के आभूषण, 19 उच्च मूल्य के भूखंड, बैंक में ₹44.46 लाख जमा राशि, एक चार पहिया वाहन और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

End Of Feed