Air Force Agniveer: एअरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी, देखें कब है परीक्षा व कब आएंगे एडमिट कार्ड

एयरफोर्स अग्निवीर वायु परीक्षा 2025 परीक्षा सिटी स्लिप जारी
Air Force Agniveer Vayu City Intimation Slip 2025 Released: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर अग्निवीर वायु शहर सूचना पर्ची 2025 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा शहर पर्ची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, अग्निवीर वायु शहर सूचना पर्ची 2025 उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर की पहचान करने में मदद करती है। लेकिन इस एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें, उसे अलग से जारी किया जाएगा
कब है परीक्षा? Air Force Agniveer Vayu Exam 2025 Date
अग्निवीर वायु परीक्षा 2025 का आयोजन 25 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी विवरण, जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार संख्या, फोटो, हस्ताक्षर आदि, सत्यापित कर लें।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड, Air Force Agniveer Vayu Exam 2025 Admit Card Date
वायु सेना अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। अब चूंकि परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर को किया जाएगा, यानी 22 सितंबर के आसपास आप एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अग्निवीर वायु सिटी पर्ची 2025 की मुख्य विशेषताओं के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:-
संगठन | भारतीय वायु सेना (IAF) |
परीक्षा का नाम | अग्निवीर वायु |
कुल रिक्तियां | अग्निवीर वायु 02/2026 |
परीक्षा तिथि | 25 सितंबर, 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | agnipathvayu.cdac.in/AV/ |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
लखनऊ के रहने वाले नीलाक्ष सिंह बतौर चीफ कॉपी एडिटर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से 2021 से जुड़े हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन पूरा ...और देखें

Bihar Student Credit Card Scheme: 12वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना ब्याज मिलेगा 4 लाख का लोन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

UKSSSC Group C Admit Card: जारी हुआ यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

UP Police Constable Vacancy 2025: यूपी पुलिस की बंपर भर्ती, कांस्टेबल के पदों के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Dehradun School Closed: देहरादून सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, आज यानी 16 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद

CBSE परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू: 75% हाजिरी और 2 साल की पढ़ाई अनिवार्य, जानें पूरा मसला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited