BSEB 10th Result 2024: यहां देखें 2024 BSEB 10th पासिंग पर्सेंटेज, ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें

Bihar Board 10th Result 2024: यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख व समय
Bihar Board 10th Result 2024 Date And Time, BSEB Matric Result On biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम (Bihar Board 10th Result) सूचना है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 31 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बीते वर्ष भी 31 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया (Bihar Board Matric Result) गया था। हालांकि इस बार 31 मार्च को रविवार है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebsresult.com, onlinebseb.in पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस बार बीएसईबी मैट्रिक की परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 16 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले नीचे दिए इस लिंक पर नतीजे उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। साथ ही यहां आप पिछले तीन साल का पासिंग पर्सेंटेज चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 कहाँ देखे (Where to check Bihar Board 10th Result 2024)?जारी होने के तुरंत बाद, छात्र अपने बिहार बोर्ड 10थ रिजल्ट 2024 को बोर्ड की निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:
Bihar Board 10th Result
2023 | 81.04% |
2022 | 79.88% |
2021 | 78.17% |
BSEB Bihar Board 10th Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट
- BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना ROLL Number व Date Of Birth दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Board Matric Result: 500 में से इतने मार्क्स अनिवार्य
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यानी छात्रों को 500 में से 150 मार्क्स प्राप्त करना होगा। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आ जाते हैं तो छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। वहीं दो से अधिक विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

Bihar Student Credit Card Scheme: 12वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना ब्याज मिलेगा 4 लाख का लोन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

UKSSSC Group C Admit Card: जारी हुआ यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

UP Police Constable Vacancy 2025: यूपी पुलिस की बंपर भर्ती, कांस्टेबल के पदों के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Dehradun School Closed: देहरादून सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, आज यानी 16 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद

CBSE परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू: 75% हाजिरी और 2 साल की पढ़ाई अनिवार्य, जानें पूरा मसला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited