Chandra Grahan 2024 Reason: चंद्र ग्रहण कब और कैसे लगता है, सूर्य और पृथ्वी होती हैं इसकी वजह, जानें पूरा विज्ञान

Chandra Grahan Kab Lagta hai, Chandra Grahan Kaise Lagta hai
Chandra Grahan 2024 (चंद्र ग्रहण कब और कैसे लगता है): Why Lunar eclipse Occurs: Chandra Grahan Kab Hota, Lunar Eclipse Reason: 18 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगना शुरू हो गया है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसकी अवधि 4 घंटे 4 मिनट की है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर की सुबह 6 बजकर 12 मिनट से लगना शुरू हुआ और इसकी समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी। ये ग्रहण करीब 4 घंटे लंबा होगा। साइंस के छात्र जानना चाहते होंगे कि चंद्र ग्रहण कब होता है, चंद्र ग्रहण कैसे लगता है। ऐसी खगोलीय घटनाएं प्रतियोगिता परीक्षाओं में जनरल नॉलेज का हिस्सा बनती हैं। कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में भी ये सवाल पूछ लिया जाता है कि चंद्र ग्रहण क्यों होता है। आज इस सवाल का जवाब जानेंगे। आइये जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब और कैसे लगता है।
Scientific Reason of Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण के वैज्ञानिक कारण
Lunar Eclipse Reason: चंद्र ग्रहण कब लगता है
खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो तब ये तीनों एक सीधी लाइन में कुछ देर के लिए आ जाते हैं। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस स्थिति में पृथ्वी की परछाई सीधी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण के समय कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
Chandra Grahan Kab Hota hai: चंद्र ग्रहण कैसे होता है
इसको अगर आसान सी भाषा में समझें। आप जानते हैं कि सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। ये क्रम निरंतर चलता आ रहा है। ऐसे में जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं तो इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
Longest Chandra Grahan: अब तक का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण
बता दें कि साल 2021 में 19 नवंबर को लगा चंद्र ग्रहण, सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण था। इसकी अवधि करीब 6 घंटे 2 मिनट तक थी। नासा के मुताबिक, यह ग्रहण 1440 के बाद से सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण था और 2669 तक 648 सालों तक सबसे लंबा बना रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल जर्नलिज्म में 13 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले कुलदीप राघव 2017 से Timesnowhindi.com से बतौर सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जुड़े हैं।...और देखें

UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम

RRB Group D Admit Card and City Slip: आरआरबी ग्रुप-D एग्जाम 17 नवंबर से, जानें कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

RPSC Jobs 2025: विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से

UPSSSC PET Answer Key 2025: जारी हो गई यूपी पीईटी परीक्षा आंसर की, upsssc.gov.in से देखें Direct Link

UPSC Geo-Scientist 2025: यूपीएससी ने भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited