एजुकेशन

Eid E Milad 2025 School Holiday: ईद-उल-मिलाद कब है, जानें स्कूलों में किस दिन रहेगी बच्चों की छुट्टी

Eid E Milad 2025 School Holiday: छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुशखबरी है। 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। भारत में यह एक राजपत्रित अवकाश है।

FollowGoogleNewsIcon

Eid E Milad 2025 School Holiday: छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुशखबरी है। 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। इसे मुहम्मद का जन्मदिन, नबी दिवस या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया भर के मुसलमान इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 2025 में ईद-ए-मिलाद (मौलिद अल-नबी) 4 से 5 सितंबर के बीच मनाई जाएगी। भारत में यह एक राजपत्रित अवकाश है। जानें किस दिन स्कूलों में द-ए-मिलाद का अवकाश रहेगा।

Eid E Milad 2025 school Holiday

Eid E Milad 2025 Holiday: ईद की छुट्टी

ईद-ए-मिलाद 2025 में पूरे भारत में एक राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश है। अधिकांश राज्यों में इस अवसर पर स्कूलों, प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहता है। आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में ईद-ए-मिलाद 2025 के अवसर पर स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं।

Eid E Milad 2025 Holiday in UP: यूपी में ईद उल मिलाद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी साल 2025 की छुट्टियों की सूची में ईद उल मिलाद पर अवकाश (Eid E Milad 2025 School Holiday) दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी साल 2025 की छुट्टियों के कैलेंडर को आप यहां क्लिक (UP School Holiday list 2025 pdf) कर देख सकते हैं। इस लिस्ट में 5 सितंबर दिन शुक्रवार को ईद उल मिलाद की छुट्टी रहेगी।

End Of Feed