HSSC Haryana CET Result 2025 Date: जारी होने वाला है हरियाणा सीईटी ग्रुप सी का रिजल्ट, hssc.gov.in पर कर सकेंगे चेक

HSSC Haryana CET Result 2025: यहां चेक करें हरियाणा सीईटी परीक्षा का रिजल्ट
HSSC Haryana CET Result 2025 Date, Kab Aayega: हरियाणा सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana CET Result 2025) खबर है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त सीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (Haryana CET Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार एचएसएससी ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की (HSSC CET Result) गई थी। परीक्षाएं राज्यभर के 1350 केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 13.47 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
Haryana CET Result 2025: एचएसएससी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की
एचएसएससी ने परीक्षा के एक दिन बाद 29 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 1 अगस्त तक का समय दिया गया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
HSSC Haryana CET Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HSSC Haryana CET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें
HSSC CET Result 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
बता दें हरियाणा सीईटी परीक्षा राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग के उद्देश्य से किया जाता है। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे आने वाली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह स्कोर कार्ड तीन साल के लिए वैलिड माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

UP PET Answer Key 2025: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी पीईटी परीक्षा की आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Chandra Grahan GK Quiz: क्या सच में चंद्रग्रहण देखने से आंखे हो जाती हैं खराब? जानें क्या कहता है इसका साइंस

World Literacy Day 2025: टेक्नोलॉजी के युग में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूल, कैसे डिजिटल बनेगा इंडिया?

World Literacy Day: अब साक्षरता का मतलब सिर्फ 'क', 'ख', 'ग' नहीं! जानें विश्व साक्षरता दिवस का इतिहास और महत्व

HTET Results 2025: कब आएगा हरियाणा टीईटी का रिजल्ट? कुछ उम्मीदवार नहीं देख सकेंगे परिणाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited