UPSSSC PET 2025 City slip: पीईटी 2025 के लिए सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी, जानें किस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

UPSSSC PET 2025 City slip
UPSSSC PET 2025 City slip: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसका इंतजार था। यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी (इंटिमेशन स्लिप) है, न कि प्रवेश पत्र। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। करीब 25 लाख उम्मीदवारों के लिए यह सूचना एक बड़ी राहत है, क्योंकि अब वे अपने परीक्षा केंद्र शहर की जानकारी के आधार पर तैयारी और यात्रा की योजना बना सकते हैं।स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। डाउनलोड की गई स्लिप को प्रिंट कर सुरक्षित रखना आवश्यक है।
6 और 7 सितंबर को परीक्षा
पीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर को होगा। दोनों दिनों में परीक्षा दो शिफ्टों में होगी – सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। आयोग ने यह भी बताया है कि इस परीक्षा में प्राप्त अंक तीन वर्षों तक मान्य रहेंगे। इस दौरान उम्मीदवार विभिन्न समूह ‘ग’ (Group C) पदों की भर्ती में इसका उपयोग कर सकेंगे।
किन पदों के लिए भर्ती
पीईटी के माध्यम से प्रदेश की कई प्रमुख भर्तियों जैसे — एएनएम, राजस्व लेखपाल, आईटीआई प्रशिक्षक, वन रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, कृषि सहायक, कनिष्ठ सहायक, सर्वेक्षक सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। यही वजह है कि लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर नजर बनाए रखें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी समय पर मिल सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल जर्नलिज्म में 13 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले कुलदीप राघव 2017 से Timesnowhindi.com से बतौर सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जुड़े हैं।...और देखें

UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम

RRB Group D Admit Card and City Slip: आरआरबी ग्रुप-D एग्जाम 17 नवंबर से, जानें कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

RPSC Jobs 2025: विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से

UPSSSC PET Answer Key 2025: जारी हो गई यूपी पीईटी परीक्षा आंसर की, upsssc.gov.in से देखें Direct Link

UPSC Geo-Scientist 2025: यूपीएससी ने भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited